इंटरव्यू / डिप्रेशन झेल चुकीं सेलिना जेटली ने कहा, 'सुशांत इतने टैलेंटेड थे, क्या पता वो भविष्य में इंडिया को पहला ऑस्कर दिला देते'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अब तक उबर नहीं पाई है। सेलेब्स को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी एक इंटरव्यू में सुशांत के सुसाइड पर बात की है। सेलिना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'यह बेहद दुखद है क्योंकि एक अच्छा टैलेंटेड इंसान चला गया। यह किसी के बेटे, किसी के भाई, किसी के चाहने वाले और इंडस्ट्री की क्षति है। उनमें गजब का टैलेंट था और हो सकता था कि भविष्य में वह इंडिया को पहला ऑस्कर दिला देते, क्या पता। हम कभी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि सुशांत जैसे व्यक्ति में कितनी असीम संभावनाएं थीं।' डिप्रेशन पर भी बोलीं सेलिना: सेलिना ने कहा, 'डिप्रेशन एक बीमारी है जो ये नहीं देखती कि व्यक्ति कितना सफल है या अमीर है या गरीब। यह किसी को भी हो सकता है। किसी भी उम्र में हो सकता है। इसका इलाज जरूरी है। इससे जूझने वाले व्यक्ति को सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है और उसे बिलकुल इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।' डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं सेलिना: सेलिना लंबे समय तक डिप्रेशन से ज...