Posts

Showing posts from April, 2021

माैलवी पर रेप का आरोप, घर से फरार:अलवर के भिवाड़ी में मौलवी ने दुष्कर्म के बाद बालिका को कुएं में धकेला, 7 दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज

Image
  अलवर के भिवाड़ी के एक गांव में मस्जिद के मौलवी के खिलाफ 14 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर कुएं में धकेलने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के सात दिन बाद पीड़ित बालिका का परिवार थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मस्जिद में हरियाणा के पुन्हाना इलाके के गांव बिसरु निवासी मौलवी जफरु परिवार सहित रहता था। मौलवी एक अप्रैल की रात उसकी 14 साल की बेटी को घर से मस्जिद में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब साढ़े तीन बजे परिजन तलाश करते हुए मस्जिद में पहुंचे तो आरोपी ने पीड़िता को कुएं में धक्का दे दिया। आरोपी परिवार सहित भागा बालिका को कुएं में धकेलने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बालिका को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीड़िता का पिता ट्रक चलाता है और वह घटना के समय घर से बाहर था। उसके वापस आने पर परिजनों ने घटना से अवगत कराया। उसके बाद मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज सीओ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं आरोपी मौलवी परिवार सहित फ...

राजस्थान में कोरोना LIVE:30 दिन में 10 गुना हुए एक्टिव केस, निजी अस्पतालों में 10% बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश

Image
  राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। प्रदेश में बीते एक महीने में एक्टिव केस बढ़कर 10 गुना हो गई है। 1 मार्च को यहां 1,304 मरीजों का इलाज चल रहा था। 2 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 10,484 हो गई। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि पिछले 30 दिनों में कोरोना की रफ्तार 14 गुना हुई है। 2 मार्च को 102 नए केस मिले थे, वहीं 2 अप्रैल को यह आंकड़ा 1400 को पार कर गया। राज्य में 2 अप्रैल को इस साल के सबसे ज्यादा 1422 केस सामने आए थे। राजधानी जयपुर, जोधपुर, कोटा, डूंगरपुर और उदयपुर में रोजाना 100 से ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे हैं। निजी अस्पतालों में 10% बेड रिजर्व रखने के आदेश कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिन निजी अस्पताल में 60 या इससे ज्यादा बेड हैं, उनमें कुल क्षमता का 10% और ICU में 10% बेड कोविड-19 मरीजों के के लिए रिजर्व रखें। सबसे ज्यादा 1,891 एक्टिव केस जयपुर राज्य में अभी 10,484 एक्टिव मरीज हैं, यानी इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से सबसे ज्यादा 1,891 एक्टिव केस जयपुर में हैं। इसके बाद जोधपुर ह...