Posts

Showing posts from August, 2020

भिवाड़ी: 2 दिन में 60 से अधिक नए केस, कंटेनमेंट जोन में की जा रही सख्ती भी काम नहीं आई

Image
2 सप्ताह के कंटेनमेंट के बावजूद 1 ही दिन में इतने मामलों से प्रशासन चिंतित इलाके में कोरोना वायरस की चेन को तोडऩे के लिए कंटेनमेंट जोन बनाकर दो सप्ताह के लिए बंद किए गए बाजारों के बाद भी गुरुवार को सामने आए 48 मरीजों ने प्रशासन को फिर से सकते में डाल दिया है। गुरुवार और शुक्रवार सुबह तक कोरोना केसों की संख्या 67 पहुंच गई थी। कंटेनमेंट जोन बनाकर भिवाड़ी में बाजार बंद करने के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब कोरोना केस इतनी संख्या में सामने आए। पिछले कुछ दिन से आ रही रिपोर्ट से प्रशासन और मेडिकल विभाग भिवाड़ी के लिए अच्छे संकेत मानकर कुछ राहत महसूस करने लगा था लेकिन अचानक फिर से तेजी ने सभी को सकते में डाल दिया है।भिवाड़ी सहित आसपास के इलाके में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने और संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए छह अगस्त से 19 अगस्त तक दो सप्ताह के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिसमें पूरे बाजार को बंद कर केवल आवश्यक सामान की दुकानों को ही सुबह सात से 11 बजे तक की अनुमति दी गई थी। यह कवायद इसलिए थी कि भिवाड़ी में बढ़ते कोरोना के मामलों की रफ्तार को थामा जा सके। इस कवायद के शुरुआती दिनों मे...

अलवर बाइपास पर भिवाड़ी में बुजुर्ग के गले से छीनी 10 तोला सोने की चेन

Image
लुटेरों की पहले से ही नजर थी, वो टर्न लेकर आए और 5.5 लाख रुपए की चेन लूटकर फरार हो गए, जो कुछ हुआ, जानिए पीड़ित बुजुर्ग से, उसी की जुबानी मेरी 65 साल की उम्र हो गई। भिवाड़ी को गांव से शहर बनता देखा है। अब आए दिन वारदाते होने की सुनता हूं। गनीमत मानता रहा कि कभी मेरे साथ घटना नहीं हुई। बुधवार सुबह रोज की तरह सुबह धारुहेड़ा के घर से भिवाड़ी के अलवर बाइपास पर अपनी दुकानों पर आया था। यहां किसी को एक दुकान किराए पर देनी थी। उसमें कुछ मरम्मत चल रही थी। इसके लिए सामान लेने करीब 10.40 बजे पैदल ही रोड पार कर मार्बल मार्केट तरफ एक दुकान पर जा रहा था। मेरे साथ दो आदमी और एक महिला भी थी। रोड़ पार कर जैसे ही हम सड़क से नीचे से उतरे, एक बाइक पर दो जने बिल्कुल पास आकर रुके। एक जने ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरा युवक पीछे बैठा था, उसका मुंह नहीं ढका था। इसी युवक ने मेरे गले पर झपट्टा मारा और बाइक पर बैठकर चंद सेकंड में दोनों भाग गए। मैंने गले को टटोला तो सोने की 10 तोला की चेन गायब थी। जिसकी कीमत करीब 5.5 लाख थी। टी-शर्ट के एक-दो बटन भी टूट गए थे। मैंने शोर मचाया, तब तक बाइक सवार बदमाश भगतसिंह कॉलोनी से ह...

जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर लगाए गंभीर आरोप कहा, 'मुल्क को दिया है धोखा'

Image
 इस दौरान उन्होंने कहा की इमरान खान पीएम बनने के बाद देश को धोखा दे रहे हैं और मैं उन्हें अब सियासत सिखाउंगा कि देश को कैसे चालते हैं। जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर लगाए गंभीर आरोप कहा, 'मुल्क को दिया है धोखा' पाकिस्तान के क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने अपने देश के मौजूदा प्रधानमंत्री और साथी खिलाड़ी रह चुके इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाया है। मियांदाद ने एक युट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि वह भूल गए हैं मेरी मदद से वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने है और वह अब खुद खुदा समझने लगे हैं।  इस दौरान उन्होंने कहा की इमरान खान पीएम बनने के बाद देश को धोखा दे रहे हैं और मैं उन्हें अब सियासत सिखाउंगा कि देश को कैसे चालते हैं। मियांदाद ने कहा, ''मैं जो भी कह रहा हूं अगर इसमें एक भी बात झूठ है तो इमरान इसका खंडन करें। इमरान देश में मनमानी कर रहे हैं और जो लोग मुल्क के साथ गलत करेंगे, मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा।'' इसके अलावा मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट में इमरान खान ने जो नियुक्ति की है उस भी सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा, ...

काेराेना लैब में हाईवाेल्टेज से मशीनें फुंकी, 234 सैंपल अटके

आज जांच के बाद हाेगा नुकसान का आंकलन, ठेकेदार की ओर से कराए गए काम में लापरवाही आई सामने, रात काे बिजली लाइनाें में हुई 440 वाेल्टेज की सप्लाई हाई वोल्टेज से जिला अस्पताल की कोविड लैब की मशीन और एसी फुंक गए, लेकिन आरटीपीसीआर मशीन बच गई। शनिवार रात करीब एक बजे कोरोना सैंपलों की जांच के दौरान लाइन में 440 वोल्टेज सप्लाई से मशीनें फुंक गई। नुकसान का आंकलन सोमवार को कंपनी के इंजीनियर करेंगे। फिलहाल मशीनों को बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन प्रथम दृष्ट्या एनएचएम के ठेकेदार द्वारा कराए बिजली के काम में लापरवाही मान रहा है। जिससे हाई वोल्टेज पर भी एमसीबी नहीं गिरी और उपकरण फुंक गए। 20 दिन पहले शुरू हुई इस लैब में जिला अस्पताल, शहर की सारी डिस्पेंसरियाें और ग्रामीण क्षेत्र के किशनगढ़बास, मुंडावर और खेड़ली से आए करीब 500 कोरोना सैंपलों की लगातार जांच हो रही है। सीएचसी-पीएचसी और दो शहरी पीएचसी के करीब 700 से अधिक सैंपल जयपुर भेजे जा रहे हैं। मशीन फुंकने से लैब में अटके 234 सैंपल सोमवार को जांच के लिए अब जयपुर भेजे जाएंगे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कोविड लैब कें शनिवार रात सैंपलों की जांच का काम...