माैलवी पर रेप का आरोप, घर से फरार:अलवर के भिवाड़ी में मौलवी ने दुष्कर्म के बाद बालिका को कुएं में धकेला, 7 दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज
अलवर के भिवाड़ी के एक गांव में मस्जिद के मौलवी के खिलाफ 14 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर कुएं में धकेलने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के सात दिन बाद पीड़ित बालिका का परिवार थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मस्जिद में हरियाणा के पुन्हाना इलाके के गांव बिसरु निवासी मौलवी जफरु परिवार सहित रहता था। मौलवी एक अप्रैल की रात उसकी 14 साल की बेटी को घर से मस्जिद में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब साढ़े तीन बजे परिजन तलाश करते हुए मस्जिद में पहुंचे तो आरोपी ने पीड़िता को कुएं में धक्का दे दिया। आरोपी परिवार सहित भागा बालिका को कुएं में धकेलने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बालिका को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीड़िता का पिता ट्रक चलाता है और वह घटना के समय घर से बाहर था। उसके वापस आने पर परिजनों ने घटना से अवगत कराया। उसके बाद मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज सीओ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं आरोपी मौलवी परिवार सहित फ...