भिवाड़ी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गुरुग्राम से कॉल गर्ल्स की हो रही थी सप्लाई...
Bhiwadi News :--> गुरुग्राम (Gurugram) से भिवाड़ी (Bhiwadi) में कॉल गर्ल्स की सप्लाई करने वाले युवक और दो युवतियों को पीटा एक्ट में भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक वेबसाइट के जरिये सेक्स रैकेट चलाकर युवतियों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.
भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने बताया कि गुरुग्राम से इसका संचालन वेबसाइट के जरिये किया जा रहा था. इसमें व्हाट्सएप नंबर भी दिए हुए थे, जिसमें संपर्क करने पर लड़कियों के फोटो भेज कर डील की जाती थी.
पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए बोगस ग्राहक बनाकर डील की, जिसमें दलाल ने लड़कियों की फोटो भेजी. इसमें पसंद करने के बाद एक लड़की के रेट पूछने पर पहले 10 हजार, फिर 8 हजार में फाइनल हुई. डील के अनुसार, लड़कियों को लेकर दलाल भिवाड़ी मोड़ पर लेकर आया.
पीटा एस्ट के तहत हुई गिरफ्तारी
इसी दौरान पहले से ही डीएसपी हरिराम कुमावत और एसएचओ रविंद्र प्रताप ने घेराबंदी कर दलाल और कार में बैठी दोनों युवतियों को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों में आकाश शर्मा (22 वर्ष) जो ऐलनाबाद सिरसा हरियाणा का निवासी है, उसके साथ ही दो अन्य युवतियों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है.

संचालक की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि इस वेबसाइट का संचालन गुरुग्राम से विष्णु नामक युवक द्वारा किया जा रहा था, जो लड़कियों को तनख्वाह और कमीशन पर रखता है. साथ ही अपनी तीन कारों के जरिये लड़कियों की सप्लाई करता है. पुलिस अभी उस संचालक की तलाश कर रही है.

Comments
Post a Comment