इटली बन रहा है वुहान, कोरोना का दूसरा सबसे डरावना केंद्र, जानिए वजहें | Hindi news (हिंदी समाचार)
Hindi news (हिंदी समाचार) :-> दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से अगर कोई देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं तो वो हैं - चीन और इटली. चीन में इस समय 80,735 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. 3119 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इटली में 7375 लोग संक्रमित हैं. लेकिन चीन के बाद अब तक अगर किसी देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं तो वह इटली है. इटली में कोरोना वायरस की वजह से 366 मौतें हो चुकी हैं
इस जानलेवा वायरस का दूसरा सबसे डरावना केंद्र बन गया है इटली. प्रधानमंत्री जियुसेप्पे कॉन्टे ने देश के कई इलाकों में लॉकडाउन कर दिया है. यानी उन्हें क्वारंटीन करने का आदेश दे दिया है.
इटली की सरकार के इस आदेश से अब लोम्बार्डी, मोडेना, पर्मा, पियासेंजा, रेजियो एमिलिया, रिमिनी, पेसारो, अर्बिनो, एलेसांड्रिया, अस्ती, नोवारा, वर्बानो-कुसियो-ओसोला, वर्सिली, पादुआ, ट्रेविसो और वेनिस में करीब 1.60 करोड़ लोग अब अपने घरों में नजरबंद हो गए हैं. यातायात सुविधाओं जैसे रेल, विमान और बस सेवाओं को बंद नहीं किया गया है. लेकिन रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस अड्डों पर लोग न के बराबर हैं.
इटली की सरकार ने आदेश दिया है कि अगर किसी ने क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन किया तो उसे तीन महीने की जेल या 17,215 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा मिल सकती है इस देश के बार और रेस्टोरेंट खुले हुए हैं. लेकिन सरकारी आदेश है कि एक टेबल से दूसरे टेबल की दूरी कम से कम तीन फीट हो. लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे भी तीन फीट दूर रहें.
![]() |
| Hindi news (हिंदी समाचार) |

Comments
Post a Comment