कोरोना वायरस से बचना चाहते हैं तो ना करें ये 10 काम | Hindi News

Hindi News:->भारत में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. पूरी दुनिया में वायरस के तेजी से फैलते खतरे को देखने के बाद अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. आइए जानते हैं सीडीसी निर्देशानुसार कोरोना वायरस से बचने के लिए आपको किन 10 बातों का विशेष ध्यान रखना है

कोरोना वायरस से बचना चाहते हैं तो ना करें ये 10 काम | Hindi News
कोरोना वायरस से बचना चाहते हैं तो ना करें ये 10 काम | Hindi News

1. सीडीसी ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. किसी भी चीज को हाथ लगाने के बाद करीब 20 सेकंड तक हाथों को अच्छे से धोएं

2. कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें. जुकाम या खांसी से पीड़ित व्यक्ति से करीब 6 फीट की दूरी रखें.

3. अगर आप कोरोना वायरस का शिकार हैं तो अपना ध्यान रखने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति के नजदीक न जाएं. इससे बढ़ते खतरे को रोकने में आसानी होगी.

4. कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने से परहेज करें. घर में रहें और डॉक्टर की सलाह मानकर चलें

5. अपने हाथों से आंख, मुंह या नाक पर बार-बार हाथ न लगाएं. यदि ऐसा करते भी हैं तो साबुन या सैनिटाइजर से हाथों को अच्छी तरह साफ करें

6. फोन या दूसरी जरूरी चीजें जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनमें भी सफाई का विशेष ध्यान रखें.

7. अगर आपको बुखार, कफ और सांस में लेने में दिक्कत जैसी समस्या है और आप पिछले 14 दिनों में इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति से मिले हों तो अपने डॉक्टर को तुरंत पूरी जानकारी दें.

8. मुंह ढंके बिना न छीकें. खांसी या छींक आने के दौरान अपने मुंह को टिशू पेपर से कवर करें और उसे तुरंत किसी बंद डस्टबिन में फेंक दें.

9. कच्चा-अधपका मांस न खाएं. नॉनवेज खाते समय सफाई का विशेष ध्यान रखें. हाइजीन का विशेष ध्यान रखें और ठीक से पका हुआ ही नॉनवेज खाएं.

10. हालांकि लोग कोरोना वायरस को लेकर काफी सतर्क हो चुके हैं लेकिन फिर भी आपको कितना भी जरूरी काम क्यों न हो, इस दौरान भूलकर भी चीन न जाएं. सरकार की तरफ से भी इस तरह की चेतावनी लगातार जारी की जा रही है

Comments