स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये एक एप, फ़ोन से डाटा कर रहा चोरी | Hindi News

Hindi News :-> वैसे हर इंसान के स्मार्टफोन में कई सारे एप इनस्टॉल हैं| इन इनस्टॉल एप में से कुछ एप हमारे स्मार्टफोन से डाटा भी चोरी करते हैं| गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स को पिछले कुछ वर्षों में हटाया गया है जो या तो यूजर्स की जासूसी करती थीं या फिर उनमें मालवेयर इंस्टॉल होता था। ऐसी ही एक ऐप Clean Master को करीब दो वर्ष पहले गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ऐप अब भी अपने नए व पुराने यूजर्स के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दरअसल, आज भी कई यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में कर रहे हैं।
स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये एक एप, फ़ोन से डाटा कर रहा चोरी | Hindi News
स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये एक एप, फ़ोन से डाटा कर रहा चोरी | Hindi News

बता दें कि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Clean Master ऐप यूजर्स का डाटा चुराती है।यह यूजर का हर तरह का प्राइवेट वेब डाटा चुराने का काम करती है। इससे पहले जब ऐप को हटाया गया था तब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें ऐप पर आरोप लगाया गया था कि यह फ्रॉड स्कीम्स में शामिल है। हालांकि, गूगल ने यह कभी भी साफ नहीं किया था कि इस ऐप को हटाया क्यों जा रहा है।

आपको बता दें कि Clean Master ऐप चीन की इंटरनेट कंपनी Cheetah Mobile द्वारा डेवलप की गई थी। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चस का कहना है कि इस कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट जैसे CM Browser, CM Launcher और Security Master भी यूजर्स का डाटा चुराते हैं। Clean Master की बात करें तो यह ऐप यूजर्स की ब्राउजिंग हिस्ट्री, सर्च इंजन क्वैरी, वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट्स जैसे डाटा को चुराते हैं। VPN Pro पर भी एक पोस्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि यह ऐप यूजर्स की प्राइवेट जानकारी चुराती है। ऐसे में अगर आप इस ऐप को अभी भी अपने फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

Cheetah Mobile ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि वो डाटा को किसी गलत काम के लिए इकट्ठा नहीं करते हैं। इंटरनेट ब्राउजिंग को मॉनिटर करने के पीछे यह कारण है कि कहीं कोई यूजर किसी खतरनाक साइट पर तो नहीं जा रहा है। वहीं, वाई-फाई नेटवर्स एक्सेस करने को लेकर भी कंपनी ने अपनी सफाई पेश की थी। कंपनी का कहना था कि यूजर्स को फेक वाई-फाई नेटवर्क से दूर रखने के लिए ही इसे कंपनी द्वारा एक्सेस किया जाता है।

Comments