क्रिप्टो करेंसी को क्यों मिली सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी | Hindi News

Hindi News:-> क्रिप्टो करेंसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फ़ैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल करेंसी के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में लेन देन की इजाज़त दे दी है.

क्रिप्टो करेंसी को क्यों मिली सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी | Hindi News
क्रिप्टो करेंसी को क्यों मिली सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी | Hindi News

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने साल 2018 के भारतीय रिज़र्व बैंक के सर्कुलर पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाख़िल की थी. रिज़र्व बैंक ने विनियमित संस्थाओं को क्रिप्टोकरेंसी में कारोबार नहीं करने के लिए निर्देश जारी किए थे.
सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फ़ैसला सुनाते हुए वर्चुअल करेंसी के लेन-देन का रास्ता खोल दिया है.
क्रिप्टोकरेंसी तब सबसे अधिक चर्चा में आई थी, जब बिटक्वाइन बल्लियों उछल रहा था और जिनके पास ये था, उन्हें कुछ ही दिनों में लखपति से करोड़पति बना रहा था. वैसे हर देश की अपनी अलग-अलग करेंसी यानी मुद्रा होती है.
जैसे-भारत में रुपया, अमरीका में डॉलर, ब्रिटेन में पाउंड. यह फ़िज़िकल करेंसी होती हैं जिसे आप देख सकते हैं, छू सकते हैं और नियमानुसार किसी भी स्थान या देश में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन क्रिप्टो करेंसी की कहानी कुछ अलग है.

Comments